Blog

महालया पर पितृ तर्पण के लिए गंगा घाटों पर लोगों की भारी भीड़

महालया पर पितृ तर्पण के लिए गंगा घाटों पर लोगों की भारी भीड़

पश्चिम बंगाल से होकर गुजरने वाली गंगा के घाटों पर बुधवार सुबह से ही महालया के अवसर पर पितृ तर्पण के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी है। बंगाल में महालया के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा में नेत्र अंकन कर प्राण प्रतिष्ठा का आधिकारिक आगाज होता है। इस दिन सुबह के समय उत्तर कोलकाता के टाला पार्क में मां की प्रतिमा पर नेत्रांकन हुआ है। इधर सुबह से ही कोलकाता के बाबू भाग बागबाजार, कुम्हारटोली, दक्षिणेश्वर, अहिरीटोला, हावड़ा के गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं जो पितृ तर्पण कर रहे हैं।  नियमानुसार सूर्योदय से…
Read More
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान रात को बढ़ेगी मेट्रो की टाइमिंग

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान रात को बढ़ेगी मेट्रो की टाइमिंग

कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो इस बार भी दुर्गा पूजा में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सप्तमी से लेकर नवमी तक रात के समय अतिरिक्त संख्या में ट्रेन चलाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता मेट्रो 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के अवसर पर अंतिम मेट्रो के समय में 1:30 घंटे की वृद्धि करेगी। आम दिनों में मेट्रो सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलती है लेकिन इन तीन दिनों के दौरान रात 11:00 बजे तक मेट्रो चलेगी। कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक मनोज जोशी ने कहा, "पूजा के…
Read More
नाता तोड़ेंगे भाजपा के एक और विधायक, तृणमूल नेतृत्व संग की बैठक

नाता तोड़ेंगे भाजपा के एक और विधायक, तृणमूल नेतृत्व संग की बैठक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद से भारतीय जनता पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। अब एक और विधायक के पार्टी छोड़ने के आसार हैं। उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत नाटाबाड़ी से विधायक मिहिर गोस्वामी ने तृणमूल के जिला अध्यक्ष गिरिंद्रनाथ बर्मन के साथ बैठक की है। बुधवार को बर्मन उनके घर गए थे और करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच वार्ता होती रही। ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायक पिछले एक महीने के दौरान पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, मिहिर और बर्मन…
Read More
बंगाल में बाढ़ को लेकर ममता ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, स्थाई समाधान की मांग

बंगाल में बाढ़ को लेकर ममता ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, स्थाई समाधान की मांग

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में कथित तौर पर झारखंड स्थित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा छोड़े गए पानी से बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्थायी समाधान की मांग की है।  तृणमूल कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर बुधवार को इस पत्र की प्रति मीडिया को दी है। मंगलवार को भेजे गए चार पन्नों के इस पत्र में, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बाढ़ "मानव निर्मित" थी और झारखंड के पंचेत और मैथन में डीवीसी से "अनियंत्रित और अनियोजित"  पानी छोड़ने के कारण हुई थी।  इस संबंध में चार अगस्त…
Read More
सेंट जॉन्स एम्बुलेंस की ओर से सिलीगुड़ी कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान

सेंट जॉन्स एम्बुलेंस की ओर से सिलीगुड़ी कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान

सिलीगुड़ी कॉलेज की एनएसएस-4 इकाई की ओर से एक दिवसीय प्राथमिक उपचार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  सिलीगुड़ी कॉलेज में  सेंट जॉन्स एम्बुलेंस के सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में  जागरूक किया गया । सिलीगुड़ी कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सुजीत घोष, कॉलेज की अध्यापिका विद्यावती अग्रवाल व सेंत जॉन  एम्बुलेंस की  ओर से संजय बनेजरी प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित विषयों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। 
Read More