16
Jul
सिलीगुड़ी के जाने-माने और पारंपरिक उपकार एथलेटिक क्लब की 58वीं दुर्गा पूजा की औपचारिक शुरुआत आज खूंटी पूजा (पंडाल के पहले स्तंभ का पूजन) के साथ हो गई। क्लब परिसर में आयोजित इस मांगलिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से स्थानीय वार्ड पार्षद बासुदेव घोष, क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और भारी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।अवनींद्रनाथ टैगोर के राजबाड़ी की तर्ज पर बनेगा पंडालइस वर्ष उपकार एथलेटिक क्लब की दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण प्रख्यात कलाकार अवनींद्रनाथ टैगोर के ऐतिहासिक राजबाड़ी (राजमहल) की वास्तुकला पर आधारित थीम पंडाल होने जा रहा है। आयोजकों को पूरी उम्मीद है कि परंपरा और…
