डेंगू के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल, मच्छरदानी के साथ किया प्रदर्शन

118

सिलीगुड़ी में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच विपक्षी पार्टियां तृणमूल संचालित नगर निगम बोर्ड पर डेंगू की रोकथाम में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा ने बुधवार को नगर निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग पर डेंगू की रोकथाम में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी महकमा परिषद में मच्छरदानी के साथ धरना दिया।

इस दौरान भाजपा समर्थकों ने सिलीगुड़ी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ने का दावा करते हुए निगम व स्वास्थ्य विभाग से डेंगू की रोकथाम में कारगार कदम उठाने की मांग की।  

प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो नेताओं ने तृणमूल संचालित नगर निगम पर डेंगू की रोकथाम में व्यर्थ रहने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में भाजयुमो नेताओं ने सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद के जिला उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को इस बारे में एक ज्ञापन सौंपा। भाजपा के युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि शहर में डेंगू की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लोग डेंगू से परेशान हैं।