लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका,  पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ने थामा तृणमूल का दामन 

75

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्दीक अली मिया भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। भाजपा के कूचबिहार जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सिद्दीकी अली मियां ने आज कूचबिहार ब्लॉक 2 नंबर  घोकसार डंगा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक के हाथों से तृणमूल कांग्रेस पार्टी का झंडा थमा । 

भाजपा इस बात से असहज है कि राज्य की प्रधानमंत्री की मौजूदगी में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये है। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही तृणमूल और बीजेपी दोनों पार्टियों ने  सेंधमारी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाने की पहल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि बीजेपी भी तृणमूल को तोड़ने में लगी है। 

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कहा कि भाजपा ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी। और ताश का वह घर ढहने भी लगा है। ये ज्वाइनिंग काफी समय से चल रही है। आज बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष खुद बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। इससे पता चलता है कि ताश का घर किस तरह ढहने लगा है। जो लोग आम लोगों के लिए काम करना चाहते हैं वे कभी भाजपा में नहीं जा सकते है। बीजेपी आम लोगों के लिए काम नहीं करती। ये सिर्फ हिंदू मुसलमान बनाते हैं। भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्दीकी अली मियां ने कहा कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वर्तमान जिला अध्यक्ष हैं। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, वाममोर्चा का शासन था, वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस का शासन है। तृणमूल कांग्रेस ने हिन्दू-मुसलमानों में कभी भेदभाव नहीं किया गया। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार हिंदू और मुसलमानों के साथ भेदभाव करती है। इसलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।