हारोया में अस्वस्थकर माहौल में बेकरी उत्पाद बनाने का भंडाफोड़: प्रशासन की छापेमारी में सड़े हुए केक, पुराना तेल और सड़े अंडे

श्चिम बंगाल के बशीरहाट के हरवा इलाके में अस्वस्थकर और गंदे माहौल में बेकरी के खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग, पुलिस, ब्लॉक प्रशासन और ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने हारोया  की कई बेकरी फैक्टरियों पर औचक छापेमारी की।अभियान के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्रियों के अंदर खाद्य निर्माण की स्थिति और साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि कई कारखानों में बेहद अस्वस्थकर और दूषित वातावरण में केक और अन्य बेकरी उत्पाद बनाए जा रहे थे।

चौंकाने वाली बात यह है कि खाद्य सामग्री तैयार करने में लंबे समय से इस्तेमाल हो रहा पुराना और जला हुआ तेल तथा सड़े हुए अंडों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था।छापेमारी के दौरान एक बेकरी कारखाने से भारी मात्रा में सड़े हुए केक भी बरामद किए गए। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों की इस तरह की खुली अवहेलना ने आम जनता की सेहत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि बाजार में बिकने वाला बेकरी का सामान सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Sonakshi Sarkar