Bajaj Platina vs TVS Sport: कीमत से परफॉर्मेंस तक पूरा मुकाबला, डेली कम्यूट के लिए कौन बेस्ट?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बजाज और टीवीएस की बाइकों की अच्छी पकड़ है। कम बजट में बेहतर माइलेज, फीचर्स और रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से दोनों कंपनियां कई मॉडल पेश करती हैं। इनमें Bajaj Platina और TVS Sport डेली कम्यूट के लिए लोकप्रिय विकल्प हैं। अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद कम्यूटर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो दोनों के इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत की तुलना करना जरूरी है।

Bajaj Platina में 99.59cc, 4-स्ट्रोक, DTS-i सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 6.03kW यानी 8.2 PS का आउटपुट देता है। बाइक में 110mm का रियर स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन और 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो लंबी दूरी के सफर के लिए भी उपयोगी है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट, लंबी और आरामदायक सीट, LED DRLs, नए रियर-व्यू मिरर, 200mm ग्राउंड क्लियरेंस और 1,255mm व्हीलबेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए Platina में सिंगल-चैनल ABS, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), फ्रंट डिस्क ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।

TVS Sport में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 bhp की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है।

TVS Sport में इलेक्ट्रिक स्टार्ट के अलावा स्टाइलिश डेकल, ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन, स्पोर्टी हेडलैंप, प्रीमियम 3D लोगो, नए ग्राफिक्स और स्पोर्टी डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें Synchronized Braking System, ट्यूबलेस टायर्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन, हाई-स्ट्रेंथ सिंगल क्रैडल और पीलियन गार्डरेल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Bajaj Platina की शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 72,942 रुपये है। वहीं TVS Sport की शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 58,750 रुपये है।

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर सेफ्टी फीचर्स, ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और लंबी दूरी के लिए बड़ा फ्यूल टैंक है, तो Bajaj Platina एक अच्छा विकल्प हो सकती है। वहीं कम बजट में ज्यादा इंजन क्षमता और रोजाना के आवागमन के लिए किफायती बाइक चाहिए, तो TVS Sport पर विचार किया जा सकता है। अंतिम चुनाव आपकी जरूरत, बजट और फीचर्स की प्राथमिकता पर निर्भर करेगा।

By sunny