अनित थापा ने की नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान, सितंबर में पहाड़ पर जन्म लेगी पार्टी

सभी अटकलों को विराम देते हुए पहाड़ पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा – 2 की जगह नया राजनीतिक दल का गठन हो रहा है। बताते चले पार्टी के  अध्यक्ष बिनय तमांग ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा – 02 से इस्तीफा दे दिया है।  विजय के  इस्तीफे के बाद अनीत थापा ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। कई सालों के बाद बिमल गुरुंग और बिनय तमांग एक साथ मिले। इधर विनय के इस्तीफे के बाद से  पहाड़  पर  अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनीत थापा नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।इस बीच आज दार्जिलिंग के एक निजी होटल में अनीत थापा ने मोर्चा -2 के करीब 120 लोगों के साथ बैठक की. बाद में मीडिया से बातचीत में  अनीत थापा ने कहा कि पहाड़ पर नया राजनीतिक समीकरण बन रहा है। उन्होंने कहा सितंबर के पहले सप्ताह में  नए राजनीतिक दल का गठन होगा। साथ ही उन्होंने कहा  नई पार्टी और उसकी नीति की घोषणा उसी दिन की जाएगी। इधर सियासी अखाड़े में एक अहम सवाल बना हुआ है  कि नई पार्टी किसका समर्थन करेगी?

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *