तृणमूल भाजपा के 8 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ दायर किया अविश्वास प्रस्ताव

326

  इस्लामपुर ग्राम पंचायत के मुखिया के खिलाफ शुक्रवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया| इस मौके पर इस्लामपुर थाने का भारी पुलिस बल मौजूद था। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर थी। गौरतलब हैं कि इस्लामपुर ग्राम पंचायत में भाजपा के पास पूर्व में आठ सीटें थीं। भाजपा के कार्यकाल के दौरान,  भाजपा प्रमुख सहित कई ग्राम पंचायत सदस्य भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए| जिसके कारण भाजपा दल पंचायत में हार गई। भाजपा के चार सदस्यों और तृणमूल कांग्रेस के चार सदस्यों द्वारा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया गया। पंचायत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि “चार तृणमूल सदस्यों और एक भाजपा सदस्य के साथ प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।” दूसरी ओर बीजेपी की ओर से अनिंदिता रॉय वर्धन ने कहा कि वह किसी पार्टी की बात नहीं कर रही हैं| मुखिया के भ्रष्टाचार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और इसलिए आज इसे पारित किया गया|