70 किलो मणिपुरी गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

362

इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर करीब 70 किलो मणिपुरी गांजा  के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार देर रात इंग्लिश बाजार थाने के घोरापीड़ इलाके में अभियान चलाकर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों के नाम महादेव सरकार (29) व  संजय प्रमाणित (26 ) है। महादेव सरकार कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके का रहने वाला है जबकि संजय प्रामाणिक इंग्लिशबाजार थाने के शोभानगर इलाके का निवासी बताया जा रहा है।  तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 70 किलो गांजा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य करीब पांच लाख रूपये बताये जा रहे हैं।  सोमवार को दोनों ही तस्करों को चांचल जिला अदालत में पेश किया गया. इंग्लिशबाजार थाने के आईसी  मदन मोहन राय ने बताया कि तस्कर गांजा को बेचने के उद्देश्य से मिल्की  की ओर जा रहे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है.