सिक्किम के बाढ़ में लापता हुए उत्तर दिनाजपुर के 2 भाई समेत 3 युवक

115

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के 2 भाई समेत 3 युवक सिक्किम में जाकर वहां आई बाढ़ में लापता हो गये है। इनमें से दो रायगंज शहर के उकीलपाड़ा और एक रांची का रहने वाला है। स्वर्णद्वीप मजूमदार (23) और श्रीकांत मजूमदार (27) रायगंज के रहने वाले हैं और उनका दोस्त ईशान रांची का रहने वाला है। वे शनिवार को रायगंज से मोटरसाइकिल से सिक्किम के लिए निकले। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उनसे बात हुई. परिवार का दावा है कि बुधवार से ही उनसे मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया है। सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ को लेकर इन पर्यटकों के परिजन भयभीत है। स्वर्णद्वीप के माता-पिता रायगंज थाने में जाकर अपने बच्चों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।