भाजपा के 150 कार्यकर्ताओं ने थामा तृणमूल का हाथ

153

असम की सीमा से लगे वोल्का 2 नंबर ग्राम पंचायत क्षेत्र में 150 भाजपा  कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गए. इसके अलावा, तृणमूल पंचायत सदस्य दुलाल साहा, जो लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, वे भी तृणमूल   में लौट आए। प्रखंड अध्यक्ष धीरेश चंद्र राय ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा।