महाराष्ट्र के चेंबूर में भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से 11 की मौत, बचाव अभियान जारी

204

मुंबई में करीब आज सुबह 3.30 AM बजे से कम समय में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है| रेलवे ट्रैक, सड़कें नदी-नालों की तरह नजर आ रहे हैं| यहां तक कि सड़क पर कारें भी बहती नजर आईं हैं| महाराष्ट्र के चेम्बूर में लैंडस्लाइड होने की वजह से एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में यह दुर्घटना हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण चेम्बूर में कुछ झोंपड़ियों पर अचानक एक दीवार गिर गई जिसके चलते 11 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अधिकारियों के अनुसार अभी अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं जिन्हें बचाने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है।

आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में भारी से भारी बारिश मुंबई के कुछ इलाकों में होने का रेड अलर्ट जारी किया था बिजली, गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया था|महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में आज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ| गांधी मार्केट का भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है| मुंबई के कांदिवली पूर्वी इलाके के हनुमान नगर में घरों में बारिश का पानी घुस गया है.