स्वतंत्रता  सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया गया अनावरण

62

कालचीनी प्रखंड के हासीमारा एशियाई राजमार्ग मोड़  पर गुरुवार  को  स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. पश्चिम बंगाल आदिवासी विकास और सांस्कृतिक बोर्ड द्वारा बिरसा मुंडा की एक प्रतिमा यहाँ स्थापित की गई है।  आदिवासी विकास एवं सांस्कृतिक बोर्ड के अध्यक्ष बिरसा तिर्की ने आज इस प्रतिमा का अनावरण किया था।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, झारग्राम, डुआर्स सहित विभिन्न स्थानों में स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं.