स्वतंत्रता सेनानी दिनेश चंद्र गुप्त की 111 जयंती धूमधाम से पालित , डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने दी श्रद्धांजलि 

सिलीगुड़ी नगर  निगम  में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी दिनेश चंद्र गुप्त की 111वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विनय-बादल -दिनेश ये तीन नाम सभी जानते हैं। आज स्वतंत्रता सेनानी  दिनेश चंद्र गुप्त की 111वीं जयंती है। इस दिन को यादगार बनाने और सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम को आज के युवा समाज तक पहुंचाने के लिए वर्तमान सरकार की ओर से  विभिन्न पहल की जा रही है। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि नगर निगम की ओर से विभिन्न संतों की प्रतिमाओं और सभी स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती और पुण्यतिथि  मनाई जा   रही है।

साथ ही उन्होंने कहा देश के स्वतंत्रता सेनानियों और मनीषियों के स्मरण में निगम की ओर से साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. आज के कार्यक्रम में  एमआईसी शोभा सुब्बा ,सचिव शुभंकर राय और नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Business Correspondent

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *