सिलीगुड़ी नगर निगम ने कोरोना को लेकर चालू किया हेल्पलाइन , सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रहेगा चालू

72

सिलीगुड़ी  नगर निगम ने कोरोना संक्रमित लोगों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन जारी किया है।  सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिया ने बुधवार को संवाददाता सम्मलेन में यह जानकरी दी।  उन्होंने कहा  हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सिलीगुड़ी शहर के लोग कोरोना से संबंधित सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने कहा सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यह हेल्पलाइन चालू रहेगा।हेल्पलाइन नंबर है 8016277748  9883206017 है। उन्होंने कहा सांस सबंधित बिमारियों के साथ साथ  कोविद से जुड़े किसी भी लक्षण के लोग व होम क्वेरेन्टीन के बारे में लोग इस हेल्पलाइन पर जानकारी ले सकते हैं।  इतना ही नहीं कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव के डिस्पोजल के बारे में भी  यहाँ से जानकारी मिलेगी।