भारत की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस फातिमा बीवी का निधन

85

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

वह किसी भी उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला थीं। न्यायमूर्ति फातिमा बीवी को भारत ज्योति पुरस्कार और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक बयान में कहा, “वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड थे। वह एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने जीवन से दिखाया कि इच्छाशक्ति और उद्देश्य की भावना से किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति को दूर किया जा सकता है।”