भारतीय जनता युवा मोर्चा की सीमावर्ती ग्राम भ्रमण एवं संपर्क अभियान आयोजित

66

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को सीमावर्ती ग्राम भ्रमण एवं संबंध अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खोरीबाड़ी पश्चिम रामधन जोत इलाके में दार्जिलिंग जिला के सांसद राजू बिस्टा ने सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रामधन जोत गांव में स्थानीय निवासियों से बात की और विभिन्न सरकारी सुविधाओं पर चर्चा की। सांसद राजू बिष्टा ने गांव का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बीडीओ को फोन किया। उन्होंने पूछा कि उस क्षेत्र के 126 लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से क्यों छूटे। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव राजू बिष्टा व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी के विधायक व सिलीगुड़ी के संगठनात्मक जिलाध्यक्ष आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू व अन्य।