बंगाल के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं, वे कभी भी भाजपा पर भरोसा नहीं करेंगे : चंद्रिमा भट्टाचार्य

59

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद तृणमूल डरी नहीं है. बंगाल के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं। वे कभी भी भाजपा पर भरोसा नहीं करेंगे।’ यह कहना है तृणमूल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का। वे गुरुवार को बंगाल विभाजन की साजिश के खिलाफ तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से सिलीगुड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। इससे पहले तृणमूल महिला कांग्रेस द्वारा सिलीगुड़ी में आज एक रैली निकाली गयी। रैली सेवक मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय के सामने से शुरू होकर शहर के विभिन्न मांगों की परिक्रमा करते हुए हासमी चौक पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली के बाद यहाँ एक सभा का आयोजन किया गया. सभा से संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भाजपा पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा को कभी एंट्री नहीं मिलेगी। यहाँ के लोग राजनीतिक रूप से काफी जागरूक हैं।