‘दुआरे सरकार’ के माध्यम से जनहित योजनाएं बिना राजनीतिक रंग के आम लोगों तक पहुंची- मंत्री बेचाराम मन्ना

65

सिंगूर के विधायक व राज्य मंत्री बेचाराम मन्ना ने आज सिंगूर विधानसभा के कामारकुंडु में ”दीदी की रक्षा कबच” विषय पर प्रेस कांफ्रेंस की। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इस प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री के अलावा सिंगूर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद धारा, सिंगूर ब्लॉक यूथ तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम चटर्जी, सिंगूर पंचायत समिति के अध्यक्ष तपन मलिक सहित अन्य तृणमूल नेता मौजूद थे। मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि दुआरे सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री की जनहित योजनाओं को बिना राजनीतिक रंग के सभी वर्गों और सभी दलों के लोगों तक पहुंचाया गया है।