
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधानगर थाने की पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर शुक्रवार देर रात प्रधाननगर इलाके में डकैती के उद्देश्य से जमा हुए तीन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके नाम अर्जुन प्रसाद, विशाल घोष और मो सागर है। उन्हें शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।पुलिस अरोपियों से पूछताछ कर इस बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है। साथ ही इसके अन्य साथियों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।