सर्व हिंदी विकास मंच के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कवयित्री भारती बिहानीजी का प्रथम काव्य संग्रह “मेरी कलम से” पर एक परिचर्चा आयोजित की गई

212

शहर की जानी पहचानी कवित्री भारती सुजीत बिहानी द्वारा लिखित काव्य संग्रह मेरी कलम से, पर रविवार को एक विशेष चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व हिंदी विकास मंच सिलीगुड़ी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और काव्य संग्रह पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे राजभाषा अधिकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अमृत राज थापा । इसके अलावा बिहानी परिवार के प्रमुख रतन बिहानी, लेखक डॉ. आर.पी.
सिंह, बॅ. एस. एस. अग्रवाल, ओमप्रकाश पांडेय, नगर निगम एमआईसी कमल अग्रवाल और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमित जैन भी उपस्थित रहे।उपस्थित सभी अतिथियों ने भारती सुजीत बिहानी के इस काव्य संग्रह को प्रशंसा करते हुए बताया कि यह संग्रह अपने आप में विशेष है जिसमें कविता के सभी रस का समावेश है। इस मौके पर सुजीत बिहानी, सुभम बिहानी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि करण सिंह जैन ने किया।इसमें शहर के बुद्धजीवियों एवं साहित्यकारों ने भारती जी की पुस्तक को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरन शहर की जानी मानी हस्तियां भी उपस्थित थीं।