सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी , फिरहाद हाकिम अथवा सीएम के साथ करना चाहते बैठक

118

वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के मुख्य प्रशासक अशोक भट्टाचार्य के साथ वे लोग अपनी मांगों को लेकर बैठक की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. शुक्रवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव उन्हें बैठक के लिए अपने कार्यालय  बुलाया है  लेकिन वे लोग पर्यटन मंत्री के साथ बैठक करने को तैयार नहीं है। इन लोगों ने कहा कि व राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ,  सांसद अभिषेक बनर्जी अथवा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करना चाहते हैं। दूसरी ओर आज हड़ताल के तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों ने शहर में  सफाई का काम बंद रखा। शहर के चारो ओर कचरे का अबमार देखा  जा रहा है।  दूसरी और   विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मी आज भी  बाघजातिन पार्क के समेत विरोध  प्रदर्शन किया। हालाँकि आज  इन लोगों ने शहर में किसी तरह की रैली नहीं निकाली।  मालूम हो कि  सिलीगुड़ी के विधायक व नगर निगम के मुख्य प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने सफाई कर्मियों के आंदोलन के पीछे किसी बाहरी शक्ति का हाथ होने की बात कही है। साथ में यह भी बताते चले कि शुक्रवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड कोऑर्डिनेटर को खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते देखा गया.