विधाननगर टोल प्लाजा में वाहन चालकों व टोल प्लाजा कर्मचारियों में हाथापाई

213

सिलीगुड़ी महकमे के विधाननगर मादाती टोल प्लाजा पर वाहन चालकों  से अधिक पैसे लिए जाने को लेकर शनिवार को टोल प्लाजा कर्मचारियों एवं वाहन चालकों  के बीच विवाद हो गया। इस दौरान  टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों की पिटाई किये जाने की बात सामने आ रही है। वाहन चालकों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों परअधिक पैसे लेने व उसके साथ मारपीट करने  का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं चालकों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर पैसे लेने के बाद रसीद नहीं देने का भी आरोप लगाया। रसीद देने पर अधिक पैसे लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। शनिवार को टोल प्लाजा कर्मियों ने वाहन चालक से अधिक पैसे की मांग की।  इसी बात को लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों और  वाहन चालक के बीच विवाद  शुरू हुआ।  धीरे-धीरे नौबत हाथापाई पर आ गयी।  इधर टोल प्लाजा  पर गड़बड़ी की खबर मिलते ही विधान नगर  इन्वेस्टीगेशन सेंटर  की पुलिस मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया। वाहन चालकों ने पुलिस को बताया टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा अधिक पैसे की मांग की गयी थी।  अधिक पैसे देने  से इंकार करने पर विवाद शुरू हुआ। दूसरी ओर टोल प्लाजा कर्मचारियों  ने  आरोप लगाया वाहन चालकों से उचित राशि की मांग की गई थी, लेकिन वे लोग  भुगतान करने से इनकार कर दिया गया।  दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस  घटना की जांच शुरू कर दी है।