राष्ट्रीय चाय मजदूर कांग्रेस ने श्रमिकों में बांटे कंबल , मास्क व सेनिटाइजर

105

  
जलपाईगुड़ी , 01 जनवरी।  राष्ट्रीय चाय मजदूर कांग्रेस की ओर से नए साले के पहले दिन शुक्रवार को जलपाईगुड़ी से सटे देंगाझार चाय बागान श्रमिकों को कंबल समेत गर्म कपड़े , मास्क, सेनिटाइजर प्रदान किया गया।  संगठन के सदस्यों ने बताया कि आज करीब 300  चाय बागान श्रमिकों को कंबल व अन्य सामान बांटे गए। इस अवसर पर जलपाईगुड़ी जिला कॉग्रेस के अध्यक्ष पिनाकी सेन गुप्त  समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।  जलपाईगुड़ी जिला कॉग्रेस के अध्यक्ष पिनाकी सेन गुप्त ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस की पहल पर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इसके साथ ही उन्होंने नया साल लोगों के जीवन में खुशिया व कामयाबी से भरे रहने की उम्मीद जतायी।a