महंगाई के खिलाफ वाममोर्चा के यूसीआरसी कमेटी ने निकाली रैली

107

 पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ने के खिलाफ वाममोर्चा के यूसीआरसी कमेटी के सदस्यों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को संगठन के सदस्यों ने देश भर में आवश्यक चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।  कमेटी की ओर से आज सिलीगुड़ी के चंपासाड़ी मोड़ से एक  रैली निकाली गयी।  रैली प्रधान नगर समेत विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। संगठन के सदस्यों ने आज पेट्रोल के दाम बढ़ने का विरोध करते हुए मोटरसाइकिल को बिना चलाएं अपने साथ ले गए। संगठन के सदस्यों  ने कहा कि आज देशभर में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के साथ ही  सभी बुनियादी चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।   कोरोना  काल के बाद लोग वैसे भी आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हैं। ऐसे में महंगाई उनकी कमर तोड़ रही है।  गरीब लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। केंद्र  सरकार को महंगाई रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।