भाजपा कार्यालय में ” बंगाल में खून की गंगा बहेगी ‘ की पोस्टरिंग इलाके में हड़कंप

171

विधानसभा चुनाव से पूर्व पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव  बढ़ता  जा रहा है।  इस बीच कूचबिहार जिले में भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को एक पोस्टर को लेकर इलाके में हलचल मच गयी।  आज सुबह भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में एक पोस्टर चिपका देखने को मिला जिसमे लिखा था ‘ खेल होगा , बंगाल में खून की गंगा बहेगी ‘. इस घटना  के प्रकाश में आने के बाद इलाके में राजनीतिक  तनाव देखा जा रहा है।  जानकारी के अनुसार कूचबिहार के तूफानगंज एक नंबर ब्लॉक के चिलाखाना दो नंबर ग्राम पंचायत कुटी नतून बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के मुख्य दरवाजे के सामने इस तरह के पोस्ट  देखने को मिला।  आज सुबह जब भाजपा कर्मी कार्यालय पहुंचे तो  इस तरह के पोस्टर देखकर वे लोग हैरान हुए। खबर मिलते ही तूफानगंज केंद्र के भाजपा संयोजक उत्पल दास समेत अन्य शीर्ष नेता व कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। घटना के खिलाफ भाजपा कर्मियों ने एक विरोध रैली निकाली। खबर मिलते ही तूफानगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पोस्टर वहाँ से हटा लिया।