पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी

144

जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी में शुक्रवार सुबह एक युवती का फंदे से लटकता शव बरामद किये जाने को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह मयनागुड़ी प्रखंड के चूड़ाभंडार ग्राम पंचायत के पश्चिमी शालबाड़ी इलाके में एक छात्रा का फंदे से लटकता शव पाया गया। मृत छात्रा  कॉलेज  छात्रा का नाम रक्तिमा रॉय प्रधान (22 )बताया जा रहा जा रहा है.आज सुबह उसके परिवार वालों ने उसका शव घर के बगल में एक पेड़ से लटका हुआ देखा। तत्काल इसकी खबर मयनागुड़ी थाने  की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम  के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेजकर घटना की जाँच शुरू कर दी है ।इधर पारिवारिक विवाद के चलते छात्रा द्वारा आत्महत्या किये जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस घटना की जाँच शुरू कर दी है।