पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव की हालत में और अधिक सुधार

88

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में रविवार को और अधिक सुधार हुई है। वह कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में गत बुधवार से भर्ती हैं। रविवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार की तुलना में रविवार को उनकी हालत में और अधिक बेहतरी दर्ज की गई है। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद से उन्हें वेंटिलेशन पर रखना पड़ा था। 11 डॉक्टरों की टीम बनाकर उनका इलाज शुरू हुआ जिसके बाद धीरे-धीरे हालत में  सुधार होने लगी है। अब वह बात कर रहे हैं और अपनी हालत को भी डॉक्टरों को बताया है। उन्होंने खुद ही जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी लेने की अर्जी लगाई है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि 24 से 48 घंटे के अंदर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट स्वाभाविक है। शरीर में उम्र जनित समस्याएं जरूर हैं.