दामाद ने की ससुर की हत्या , गिरफ्तार

171

पैसे की लेनदेन को लेकर पारिवारिक विवाद में  दामाद द्वारा अपने ससुर की पीट पीट कर  हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। भूतनी थाने के उत्तर चंडीपुर ग्राम पंचायत के कालाचंदटोला में रविवार देर रात इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  पुलिस ने आरोपी  दामाद दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक  की पहचान श्यामचरण मंडल (60) के रूप में हुई थी। उनकी इकलौती बेटी कल्पना मंडल की शादी 12 साल पहले पास के गांव के दिलीप मंडल से हुई थी। शादी के बाद से उसकी बेटी का  दामाद के साथ पारिवारिक विवाद  शुरू हो गया। उसका दामाद दिलीप मंडल उसकी बेटी कल्पना मंडल के साथ मारपीट करता था। ससुर श्यामचरण मंडल अपने दामाद से नाखुश थे। ससुर और दामाद के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। रविवार की रात पारिवारिक विवाद को लेकर दामाद दिलीप ने अपनी पत्नी कल्पना मंडल के साथ मारपीट की। इस बात को लेकर दामाद और ससुर के बीच बहस शुरू हो गयी।  इसी बीच दामाद दिलीप मंडल ने अचानक अपने ससुर पर लाठी से प्रहार करना शुरू कर  दिया। बाद में गंभीर हालत में  उन्हें मणिकचक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां   चिकित्स्कों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद भूतनी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया।