झारखंड में 106 मौतों से हाहाकार, आज मिले 7595 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

93

झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण ने 106 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही गुरुवार को एक साथ 7595 कोरोना संक्रमितों की पूरे राज्‍य में पहचान की गई है। आज कुल 73903 लोगों की कोरोना जांच की गई है। राजधानी रांची में आज सबसे अधिक 53, जमशेदपुर में 14, सिमडेगा में सात और रामगढ़ में 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आज 2377 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची में गुरुवार को 1467 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13448 हो गई है। अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में 53 लोगों की मौत हुई। कुल 795 मरीज डिस्चार्ज हुए हैंअब तक कुल 56,648 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 42,746 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।