जलपाईगुड़ी : गली मोहल्ले को सेनिटाइज कर रही ‘आमादेर गोली’ नामक संस्था

143

जलपाईगुड़ी शहर में कोविड के बढ़ते मामले के मद्देनजर सेनिटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। जलपाईगुड़ी शहर में कोविद पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ‘आमादेर गोली’ अर्थात “हमारी गली” नामक संगठन ने गली मोहल्ले को सेनिटाइज करने का अभियान शुरू किया है।  बुधवार को शहर के  दो नंबर वार्ड स्थित  रायकतपाड़ा  को सेनिटाइज किया गया। संगठन की ओर से  आशीष चक्रवर्ती ने कहा, ”हमने पिछले कुछ दिनों में शहर भर में स्वच्छता का काम शुरू किया है.” हमने अस्पताल समेत विभिन्न कोविड मरीजों के घरों को सेनिटाइज  करने का काम किया है. आज  भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं ) के परिसर को सेनिटाइज  किया गया। साथ ही कोविड पीड़ितों के घरों को भी सेनेटाइज किया गया। उन्होंने कहा कल भी शहर के अलग-अलग स्थानों को सेनिटाइज  किया जायेगा। उन्होंने कहा सेनिटाइजेशन के साथ साथ संस्था की ओर से  गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री भी दी जा रही है।