चाय की फैक्ट्री में काम करते थे साक्षी के पिता, देखिए शादी से पहले कैसी दिखती थीं मिसेज धोनी

207

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। लोग उनकी एक झलक के लिए पागल रहते हैं। बात पॉपुलारिटी की करें तो धोनी की पत्नी साक्षी भी कम फेमस नहीं हैं। सोशल मीडिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साक्षी अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। कई बार साक्षी ने शादी से पहले की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

साक्षी के पिता राजेंद्र सिंह रावत कोलकाता की टी कंपनी में 30 सालों से भी ज्यादा समय तक कार्यरत रहे।

महेंद्र सिंह धोनी औऱ साक्षी एक ही स्कूल में पढ़ते थे हालांकि तब दोनों का कोई राबता नहीं थी।

साक्षी से धोनी की पहली मुलाकात साल 2008 में कोलकाता के ताज होटल में हुई थी। तब साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद वहां ट्रेनिंग कर रही थीं।

वहां से महेंद्र सिंह धोनी औऱ साक्षी का प्यार पनपा और 2 साल बाद 4 जुलाई 2010 को दोनों ने शादी रचा ली।

साक्षी और धोनी की शादी को 10 साल से ज्यादा समय हो चुका है। दोनों एक प्यारी से बेटी जीवा के पैरेंट्स बन चुके हैं।