केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ऐतिहासिक जलपेश मंदिर में की पूजा अर्चना , मंदिर के जोर्णोद्धार में दिखाई रूचि

101

भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे  केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रह्लाद  सिंह पटेल ने गुरुवार को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में  ऐतिहासिक जलप्रेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।  केंद्रीय मंत्री ने कहा जलपाईगुड़ी के ऐतिहासिक जलपेश मंदिर में पूजा करने की उनकी लम्बे समय से ख्वाहिश थी, आज उनकी  यह तमन्ना पूरी हुई।  उन्होंने कहा  जलपाईगुड़ी का ऐतिहासिक जलपेश मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए यदि मंदिर ट्रस्ट से उन्हें कोई प्रस्ताव मिलता है तो वे इस बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। उनके साथ जलपाईगुड़ी भाजपा के जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी  , भाजपा नेता निताई राय , मयनागुड़ी विधानसभा सीट  के भाजपा उम्मीदवार कौशिक रॉय समेत अन्य  भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।