कृषक व उत्पादक संगठन को मिला यंत्रीकृत धान रोपण का प्रशिक्षण

61

कृषि को और आधुनिक बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा कलचीनी प्रखंड में कृषक व उत्पादक संगठन को यंत्रीकृत धान रोपण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे सीधे किसानों को इसकी जानकारी देंगे। इस संबंध में डुआर्स एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से बिनॉय नरजिनारी ने कहा, ‘एक किसान को धान की खेती करने या लगाने में कई दिन लग जाते हैं।

लेकिन अगर वे इसे मशीनों की मदद से रोपते हैं तो तीन से चार दिन में धान की रोपाई हो जाती है। परिणामस्वरूप, बहुत समय बचेगा, मेहनत कम होगी, लागत भी काफी कम हो जायेगा। इससे किसानों को ज्यादा मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका मिलेगा।