ई -रिक्शा चालक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

148

 सिलीगुड़ी शहर का एक ई -रिक्शा चालक    रतन सूत्रधर ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए एक युवक को उसका खोया हुए  चार दिनों पहले अपने पासपोर्ट , रूपये , जरुरी कागजात लौटाया। जानकारी के अनुसार मदारीहाट निवासी शुभम गौतम सप्ताह सिलीगुड़ी  शहर के हाश्मी चौक से आरोग्य  निकेतन नर्सिंग होम जाने के लिए उसके ई -रिक्शा पर सवार हुआ। जल्दबाजी में उसने अपना  पासपोर्ट , रूपये , जरुरी कागजात  ई -रिक्शा   में ही छोड़ दिया। घटना के बाद शुभम गौतम नामक यह युवक अपने खोये कागजात पाने के लिए इधर उधर भटकता रहा पर उसे नहीं मिला।  उसने इस बारे में मदारीहाट थाने में लिखित शिकायत भी  दर्ज करायी। इधर जरुरी कागजातों से भरा बैग मिलने के बाद टोटो  चालक ने  इस बारे में एनजेपी थाने को अवगत कराया। दूसरी ओर इस बारे में रतन सूत्रधर ने इलाके के राम प्रसाद मंडल को बताया।  दोनों ने बाद में इन दस्तावेजों से युवक का मोबाइल नंबर संग्रह कर उसे फोन कर इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को एनजेपी थाने में मदारीहाट निवासी शुभम गौतम नामक युवक को उसका खोया हुआ कागजात लौटाया गया। अपने खोये हुए दस्तावेज वापस मिलने से युवक काफी खुश दिखा. उसके इसके लिए  ई -रिक्शा चालक    रतन सूत्रधर एंव पुलिस को शुक्रिया कहा।