अशोक भट्टाचार्य कर रहे धुआंधार प्रचार , तृणमूल एवं भाजपा को राज्य से खदेड़ने का किया आह्वान

105

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं।  शुक्रवार सुबह उन्होंने  सिलीगुड़ी  नगर निगम के 18 वार्ड में चुनाव प्रचार किया।  चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ भारी संख्या में  सीपीएम पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रचार के दौरान वे घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे थे और लोगों की  शिकायतेँ  व सुझाव सुन रहे थे। अशोक भट्टाचार्य ने लोगों से वादा किया कि अगर वह फिर से चुनाव जीतते हैं तो इन सभी समस्याओं का हल हो जाएगा। इसके साथ  ही उन्होंने लोगों से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस को  पश्चिम बंगाल से हटाने का  आह्वान किया।