सिलीगुड़ी में 32 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाना की टीम ने सिलीगुड़ी जंक्शन क्षेत्र से 32 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि जंक्शन इलाके में एक युवक गांजा लेकर कोलकाता जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और सफलता हासिल की। पुलिस ने स्क्वैश से भरे दो बोरों से पांच पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन लगभग 32 किलो है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रधान नगर थाना के आईसी बसुदेव सरकार की मौजूदगी में युवक शशि कर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सिलीगुड़ी के बाघाजतिन कॉलोनी का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजा को कोचबिहार से लाकर कोलकाता भेजने की कोशिश कर रहा था। शुक्रवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

By Sonakshi Sarkar