WWE स्टार हल्क होगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई बुरी खबर आती रहती है। अब हाल ही में खबर आई है कि मशहूर अभिनेता और टीवी स्टार हल्क होगन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। हल्क सिर्फ फिल्म और टीवी स्टार ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध रेसलर भी थे। रेसलिंग की दुनिया में उनका बड़ा नाम था। अब जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। हल्क होगन का असली नाम टेरी जीन बोलिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मशहूर स्टार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। हल्क होगन ने “रॉकी III” और “थंडर इन पैराडाइज” जैसी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया। उनके हास्य और जोशीले व्यक्तित्व ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। होगन ने 1980 और 1990 के दशक में WWE (तब WWF) को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हल्क होगन ने छह बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट्स में हिस्सा लिया। उन्होंने आंद्रे द जाइंट, रैंडी सैवेज और द रॉक जैसे पहलवानों के साथ यादगार मुकाबले खेले। हालाँकि हल्क होगन हाल के वर्षों में कुश्ती से दूर रहे हैं, फिर भी वे टीवी और सोशल मीडिया के ज़रिए प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं।

By Arbind Manjhi