पहलवान प्रिया मलिक ने रचा इतिहास, 73 KG वर्ग में जीता गोल्ड मेडल

371

भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 73 किलोग्राम भार वर्ग की होनहार खिलाड़ी प्रिया देश की उभरती युवा पहलवान हैं। उनकी इस सफलता से प्रयागराज में खुशी का माहौल है। यहां कुश्ती में जोर आजमाइश करने वाली महिला खिलाडिय़ों में प्रिया मलिक ने नई उम्मीद जगाई है। उन्‍हें बधाई दी जा रही है।

हरियाणा की प्रिया मलिक ने हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

प्रिया मलिक की यह जीत देशभर का गौरव बढ़ाने वाली हैं| देशभर के लोग सोशल मीडिया पर प्रिया मलिक की सराहना कर रहे हैं| ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं| सेलेब्स जैसे करीना कपूर खान से लेकर सारा अली खान, अभिषेक बच्चन और अन्य ने प्रिया मलिक को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है|

बता दें कि प्रिया मलिक के अलावा वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने भी भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है| टोक्यो में चल रहे ओलंपिक 2020 में शनिवार को मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम केटेगरी में सिल्वर मेडल जीता| ऐसे में वह शनिवार के दिन की सुपरस्टार रहीं, जिन्हें देश के लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की सराहना मिली|