गला घोंटकर की गयी पत्नी की हत्या , पति गिरफ्तार

116

एक सिविक वालेंटियर पर शादी के 6 साल बाद पत्नी का तकिये से गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा हैं। आरोपी सिविक वालंटियर को चंचल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं | घटना शनिवार को मालदा के चंचल थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर इलाके की है| चंचल थाने की पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया हैं |

पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय चांदमोनी खातून के रूप में हुई है। वह चंचल थाने के बिष्टुपुर इलाके की रहने वाली थी| आरोपी सिविक वालेंटियर का नाम कालू शेख है। वह इस समय चंचल थाने में कार्यरत है। मृतक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार चंचल थाना क्षेत्र के सिविक वालेंटियर बिष्टुपुर के  निवासी हकीम अली के पुत्र कालू शेख की शादी हरिश्चंद्रपुर थाना के चांदीपुर के इस्राइल हुसैन की पुत्री चांद मोनी खातून से हुई थी | उनका एक तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। मृतक के परिवार के अनुसार शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए चाँदमोनी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था| पति-पत्नी विवादों को निपटाने के लिए कई बार गांवों और पुलिस थानों में मध्यस्थता की बैठकों में बैठे हैं।

उसके बाद भी उत्पीड़न का स्तर कम नहीं हुआ है।लड़की के  परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हमें कल शाम फोन से सूचना मिली कि लड़की घर में बेहोश पड़ी है| लेकिन जाकर देखा गया कि लड़की को मार दिया गया है। मृतक के परिवार वालों ने  चंचल थाने में दामाद समेत ससुराल के 10 सदस्यों के खिलाफ हत्या का लिखित मामला दर्ज कराया है|  चंचल महकमा पुलिस अधिकारी शुवेंदु मंडल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।