वीवो इंडिया ने आज भारत में वीवो वी 70 एफई पेश किया, जिससे V सीरीज़ की डिजाइन और इमेजिंग इनोवेशन की विरासत को और मजबूत किया गया। V70 सीरीज़ की गति को आगे बढ़ाते हुए, वी 70 एफई उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो फ्लैगशिप-ग्रेड इमेजिंग, इनोवेटिव डिजाइन और भरोसेमंद रोज़मर्रा प्रदर्शन के साथ संतुलित प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
यह स्मार्टफोन 200MP OIS अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा ऐआई फोटोग्राफी सूट के साथ, नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित डिजाइन के साथ वीवो की पहली डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी, और 7000 mAh बैटरी के साथ 90W फ्लैश चार्ज प्रदान करता है, जो पूरे दिन के भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत ऑल-राउंडर बनाता है। वीवो वी 70 एफई नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल और मॉनसून ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा, और इसकी कीमत 8+128GB वेरिएंट के लिए ₹37,999, 8+256GB के लिए ₹40,999 और 12 + 256GB वेरिएंट के लिए ₹44,999 (सभी कर सहित) रखी गई है।
यह डिवाइस 9 अप्रैल 2026 से वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
