विद्या भारती सिक्किम : विद्यालय संचालन समिति गठित

165

विद्या भारती सिक्किम द्वारा संचालित सरस्वती विद्या निकेतन, मालबासे, दक्षिण सिक्किम में आज अभिभावकगण, विद्यालय सुभचिंतक एवं विद्या भारती सिक्किम प्रान्त के अधिकारी के बीच विद्यालय संचालन समिति गठन कार्य विद्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुआ। विद्या भारती सिक्किम के प्रान्त कोषाध्यक्ष रिन्चेन भोटिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत् रूप में उद्घाटन के बाद वैठक संचालन किया गया। स्वागत परिचय देते हुए प्रान्त के कार्यालय प्रमुख सूर्य धिताल ने उपस्थित लोगों को परिचय प्रस्तुत किया। विद्या भारती सिक्किम प्रान्त से संयोजक मोहन शर्मा, सह सचिव डिकेंद्र पौडयाल, पूर्व महा सचिव विनोद कुमार अधिकारी, बालिका शिक्षा प्रमुख (पूर्व क्षेत्र) एवं सल्लाहकार  पवित्र दाहाल सदस्य टीकाराम नेपाल साथ ही सदस्या तारा शर्मा उपस्थित थे।

सूर्य धिताल ने वैठक की उद्देश्य बारे जानकारी देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। वर्तमान विद्यालय की स्थिति एवं अन्य विषय पर आचार्या नर्मदा गुरूंग ने अपना विवरण प्रस्तुत किया। इस शैक्षिक सत्र 2022 से विद्यालय सुचारू संचालन हेतु  शैक्षिक गुणवत्ता, गुणस्तरीय शिक्षा प्रदान हेतु सभी आचार्य/आचार्या (बैचलर ऑफ एजुकेशन) B. Ed साथ ही D.EL.ED  (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) प्राप्त कार्यरत आचार्य -आचार्या का परिचय पेश किया गया। विद्या भारती सिक्किम के संयोजक ने पाठशाला प्रबंधन समिति की विशेषता, रचना एवं कार्यकाल बारे विस्तारपूर्वक अपना विषय रखा। सभाध्यक्ष द्वारा पूर्व एवं मौजूदा समिति विघटन की घोषणा करते हुए नई समिति गठन करने की अनुमति प्रदान किया गया।

वैठक में चर्चा करते हुए एक अनुभवी समिति की चैन प्रक्रिया द्वारा एक विद्यालय संचालन समिति का गठन किया गया , गठित समिति को सर्व सहमति से अनुमोदन किया गया।विद्यालय सुचारू संचालन हेतु अभिभावक की भूमिका अहम माना जाता है और यह विषय पर विनोद कुमार अधिकारी ने खुल्लस्त रूप में किए जाने वाले, करने वाले, चिंतनशील विविध विषयों को प्रस्तुत करते हुए जानकारी प्रदान किया। सभा में गठित समिति अध्यक्ष एवं सभाध्यक्ष ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय को आर्थिक प्रशासनिक गतिविधि आगे बढ़ाने को जोर दिया।अंत में आचार्या  इंदिरा शर्मा द्वारा धन्यवाद देते हुए शांति पाठ के साथ वैठक समाप्त किया गया।