साइबर ठगी का धंधा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आम लोग थोड़े से पैसे का लालच में आकर अपना बैंक एकाउंट दूसरे को भाड़े पर दे रहे है और उनका यह कदम सिर्फ उनके लिए ही नहीं , दूसरे के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। दूसरे राज्य का यह ठगी करने वाला गिरोह इस समय राज्य में सक्रिय है। शुक्रवार को कोलकाता के विधाननगर पुलिस ने एनजेपी पुलिस की मदद से फुलबाड़ी और डाबग्राम से ऐसे ही ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जलपाईगुड़ी अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद विधाननगर पुलिस तीनों को विधाननगर ले जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों में नासिर अहमद, रुकसार बीबी फुलबाड़ी पश्चिम धनतला निवासी है, जबकि रोनी राणा डाबग्राम सैटेलाइट टाउनशिप नोतुन बस्ती निवासी हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। विधाननगर पुलिस सूत्रों के अनुसार, 2022 और 2024 में विधाननगर थाने के साइबर अपराध विभाग में 12 लाख और 4 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस शिकायत के आधार पर कोलकाता विधाननगर पुलिस ने जांच शुरू की।
विभिन्न सूत्रों के आधार पर आखिरकार सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी और डाबग्राम से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनके पास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि एक जालसाज गिरोह लंबे समय से आम लोगों के खातों को हैक कर उस खाते से पैसे निकालकर विभिन्न किराए के खातों में जमा कर रहा था। बदले में खाताधारक को खाते के किराए के लिए कुछ पैसे दिए जाते थे। पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार किए गए ये तीनों लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं। अपने सूत्रों के आधार पर पुलिस इस गिरोह के मुख्य पंडा की तलाश शुरू करेगी।
