वंदेभारतम-नृत्य उत्सव जोनल स्तर पर अगले चरण में पहुंच गया है

126
संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में एक अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता 'वंदे भारतम-नृत्य उत्सव' शुरू करने की घोषणा की है। प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया जोनल स्तर पर अपने अगले चरण में पहुंच गई है। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अब तक 205 टीमों में से 2507 सदस्यों का चयन किया जा चुका है। गणतंत्र दिवस परेड में शीर्ष चयनित 480 नर्तक प्रदर्शन करेंगे।

वंदेभारतम-नृत्य उत्सव प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश भर से शीर्ष नृत्य प्रतिभा का चयन करना और उन्हें गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।