सिलीगुड़ी में खुला माताओं के लिए वैक्सीन सेंटर

120

सिलीगुड़ी में  माताओं के लिए वैक्सीन सेंटर शुरू किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा शुक्रवार सुबह सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम भवन में इस वैक्सीन सेंटर  का उद्घाटन किया  गया।  सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम  देव ने   माताओं के लिए बने इस  वैक्सीन सेंटर का शुभारम्भ किया। शून्य से बारह वर्ष तक के बच्चों की माताओं के लिए यह वैक्सीन सेंटर शुरू किया गया है।उद्घाटन समारोह में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बॉर्ड के अध्यक्ष गौतम देव , बोर्ड के सदस्य रंजन  सरकार समेत अन्य गणमान्य लोग  मौजूद थे।