उच्च माध्यमिक में छठे स्थान पर पहुंची सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू

85

सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू पूरे प्रदेश में उच्च माध्यमिक में छठे स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। उच्च माध्यमिक शिक्षा वर्ष 2023 का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। दोपहर 12 बजे उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद कार्यालय से पत्रकार वार्ता कर परिणाम जारी किया गया। सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू ने हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। उसने आर्ट्स की पढ़ाई की है। पिता कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां स्कूल टीचर हैं। बेटी की सफलता से उसके परिवार और रिश्तेदार स्वाभाविक रूप से खुश हैं। पत्रकारों से रूबरू होकर उत्सा ने बताया कि, परीक्षा से पहले वह दिनचर्या के अनुसार पढ़ाई करती थी। प्रत्येक विषय के लिए उसके अलग-अलग शिक्षक थे। योग्यता सूची में अपना नाम देखकर वह अभिभूत हो गई।