गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

327

बैष्णवनगर थाने की पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर गांजा सहित दो तस्करों को गिरफू कर लिया।

गुरुवार रात वैष्णव नगर थाना इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 11 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उनके नाम परेश हाल्दार मंटू विश्वास हैं। दोनों मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं। बरामद गांजा की कीमत एक लाख के करीब बताई गई है। इसे मालदा के किसी स्थान पर सप्लाई किया जाना था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।