नादिया के गंगनापुर थाने की पुलिस अवैध पटाखों (आतिशबाजी) के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नादिया के गंगनापुर थाने की पुलिस ने कल रात एक विशेष छापेमारी में करीब 14 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों के नाम जोत्सना शील और क्षितीश दास हैं। गिरफ्तार किए गए लोग गंगनापुर थाना क्षेत्र के विवेकानंद पल्ली इलाके के निवासी हैं। गिरफ्तार जोत्सना शील के पास से करीब 9 किलोग्राम और क्षितिज दास के पास से करीब 5 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए गए है।
गिरफ्तार लोगों को आज नादिया के गंगनापुर थाने की पुलिस ने अदालत में पेश किया। पुलिस ने कहा कि अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।