टीवीएस ऑर्बिटर वी1 लॉन्च; अब BaaS मॉडल के साथ ₹49,999 से उपलब्ध

दो और तीन पहिया वाहनों के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए 1.8 kWh बैटरी के साथ टीवीएस ऑर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। यह कंपनी की लाइन-अप में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पूरे ईवी पोर्टफोलियो में बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल भी पेश किया है, जो ग्राहकों को अधिक लचीला ओनरशिप विकल्प देता है। टीवीएस ऑर्बिटर वी1 और BaaS मॉडल के साथ कंपनी की ईवी स्कूटर रेंज अब ₹49,999 (एक्स-शोरूम दिल्ली, पीएम ई-ड्राइव सहित) से शुरू होती है। BaaS मॉडल से स्कूटर की शुरुआती कीमत कम हो जाती है और ग्राहकों को बैटरी की दीर्घकालिक सुरक्षा मिलती है। वहीं, जो ग्राहक बिना BaaS के ऑर्बिटर वी1 खरीदना चाहते हैं, वे इसे ₹84,500 (एक्स-शोरूम दिल्ली, पीएम ई-ड्राइव सहित) में खरीद सकते हैं।

1.8 kWh बैटरी से लैस टीवीएस ऑर्बिटर वी1 को रोजमर्रा की शहरी यात्रा को आसान और व्यावहारिक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। अब ऑर्बिटर रेंज दो वेरिएंट में उपलब्ध है—वी1 (1.8 kWh) और वी2 (3.1 kWh)। यह स्कूटर 86 किमी की प्रमाणित IDC रेंज देता है और लगभग 2 घंटे 20 मिनट में 0–80% चार्ज हो सकता है। इसमें कनेक्टेड मोबाइल ऐप, फ्रंट एलईडी हेडलैंप के साथ वाइज़र और इनकमिंग कॉल डिस्प्ले वाला कलर्ड एलसीडी क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं।

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 का डिजाइन आधुनिक और व्यावहारिक है। इसमें 845 मिमी लंबी फ्लैट सीट, 290 मिमी का सीधा फुटबोर्ड, और चौड़ा व ऊंचा हैंडलबार दिया गया है, जो आरामदायक राइडिंग पोजिशन देता है। साथ ही इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं।

By Business Bureau