टीवीएस ने लॉन्च किया अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑर्बिटर वी१

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए नया ई-स्कूटर ‘ऑर्बिटर वी१’ लॉन्च किया है। यह कंपनी की लाइन-अप का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे १.८ किलोवाट-घंटा बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही, टीवीएस ने ग्राहकों को खरीदारी में अधिक लचीलापन देने के लिए अपने पूरे ईवी पोर्टफोलियो में ‘बैटरी-एज़-ए-सर्विस’ मॉडल की शुरुआत की है, जिससे बैटरी की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है और वाहन की शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है।

इस नए ‘बैटरी-एज़-ए-सर्विस’ विकल्प के साथ, टीवीएस ऑर्बिटर वी१ और अन्य ई-स्कूटर रेंज की शुरुआती कीमत अब मात्र ४९,९९९ रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली, पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी सहित) रह गई है। हालांकि, जो ग्राहक इस सर्विस मॉडल के बिना सीधे स्कूटर खरीदना चाहते हैं, वे इसे ८४,५०० रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। टीवीएस मोटर कंपनी के इंडिया २-व्हीलर बिजनेस के प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता के अनुसार, यह नया स्कूटर ग्राहकों को एक बेहद किफायती विकल्प प्रदान करता है और नया बैटरी मॉडल ईवी स्वामित्व (ओनरशिप) के प्रति ग्राहकों के नजरिए में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव लाएगा।

By rohan